फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह साल से सेवाएं दे रहे कर्मी, बायोमीट्रिक पंजीकरण नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने मांगें पूरी करवाने के लिए शुक्रवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन पीसी दुबे ने कहा कि सरकार ने दैनिक वेतन भोगियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब इनको 225 के बजाय 300 रुपये मानदेय मिलेगा। लेकिन विभाग में अभी भी ऐसे कई कर्मी हैं, जो 18 साल से सेवाएं दे रहे हैं, जिनका बायोमीट्रिक पंजीकरण नहीं किया गया है। ऐसे हालात में इन कर्मचारियों को पिछले पांच साल से बिना वेतन काम करना पड़ रहा है। सरकार को इनकी भी सुध लेनी होगी। दैनिक वेतन भोगियों को पक्का करने के साथ-साथ उनको वरिष्ठता के आधार पर वेतन दिया जाए। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ एनआईसी पोर्टल खोले जाएं, ताकि आधिकारिक रूप से इन कर्मियों की उपस्थिति दर्ज हो और बकाया वेतन मिल सके। इसके साथ मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एसआरओ 59 व 149 के मसलों को हल कर पुरानी पेंशन की अदायगी की जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति जिला स्तर पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें