फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कठुआ। गत वर्ष शहर से सटे गांव में नाबालिगा से हुए दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जम्मू-कश्मीर आंबेडकरी सेना मूल निवासी और जन जागृति मंच का पांच दिवसीय धरना जारी है। शहर के मुखर्जी चौक में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि इस मामले में जब तक तीसरे आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता है, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर आंबेडकरी सेना मूल निवासी के प्रधान प्रदीप आंबेडकरी ने पुलिस पर मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कठुआ की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने यह धरना लगाया है। इस धरने के दौरान अगर पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो आगामी 24 फरवरी को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें