फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के मामले में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 08 Mar 2016 05:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
रेप और प्रदर्शन - फोटो : logo
विज्ञापन
एक ओर दुनिया भर में महिला अधिकारों और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, चौदह वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के मामले में इंसाफ नहीं मिलने पर परिवार के लोगाें को प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग युवती की मेडिकल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। आरोपी फरार है जिसके तलाश जारी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के अनुसार मामला शहर से सटे जराई इलाके का है, जहां एक मार्च की शाम को गांव के ही एक युवक ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज है। सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। परिवार के लोगों ने आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रही है। नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

स शाम को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। पीड़िता के पिता ने जब आरोपी युवक के घर जाकर मामले की पूछताछ की तो कुछ देर बार आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट के लिए पहुंच गया। कठुआ थाने में मामला दर्ज होने के बाद नाबालिग का मेडिकल भी करवाया गया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकामयाब रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। यदि जल्द आरोपी को पकड़ा नही गया तो लोग उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें