फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

Mon, 01 Feb 2016 01:11 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट तहसील में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के विरुद्ध रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और चेतावनी दी कि यदि जल्द पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ा तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


मोहिंद्र सिंह मनकोटिया, परवीण सिंह, हुक्मचंद, जगदीश चंद्र आदि ने बताया कि पिछले कुछ अर्सा से इलाके में लगातार चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है।

इससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि  इलाके में बड़ी संख्या में दूसरी राज्यों के लोग रह रहे हैं। पुलिस को ऐसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। इनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें