फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानके चक में सरकारी राशन के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
नानके चक में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राशन डीलर के खिलाफ नानके चक के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीलर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डीलर उन्हें समय पर राशन नहीं देता और बदसलूकी करता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके नाम ऑनलाइन राशन कार्ड में नहीं चढ़ाए गए हैं। ऐसे में डीलर हर बार अहसान कर उन्हें राशन देने की बात करता है। बताया कि हर बार राशन को लेकर यही मसला रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाला सरकारी राशन भी उन्हें हासिल नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जांच करवाने की मांग की है। वहीं प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर लोग गरीब परिवारों के हैं और यदि उन तक सही तरीके से सरकारी मदद नहीं पहुंच रही है तो प्रशासन को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें