फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पाकिस्तान में बैठे 7 आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमापार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को दे रहे बढ़ावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे सात आतंकी आकाओं की संपत्तियों को बुधवार को कुर्क कर लिया है। ये दहशतगर्द सीमा पार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2008 में दर्ज एक मामले के आधार पर की है।
अधिकारियों ने बताया कि बारामुला अतिरिक्त सत्र न्यायालय की ओर से पारित कुर्की आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त की गई सात संपत्तियां कुल मिलाकर एक एकड़ और छह मरला थीं।
विज्ञापन


जिन आतंकी आकाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई उनकी पहचान सज्जाद अहमद भट, इरशाद अहमद खान, गुल्ला मोची, मोहम्मद असलम खान, मोहम्मद बेघ, खालिद मीर और रफीक अहमद बकरवाल के रूप में की गई । ये सभी उड़ी इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने 2008 में बोनियार पुलिस स्टेशन में सीआरपीसी धारा 88 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


युवाओं को गुमराह कर रहे दहशतर्द

एसएसपी बारामुला अमोद नागपुरे ने कहा कि पुलिस युवाओं को गुमराह कर आतंकी रैंकों में शामिल होने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हमने अदालत के आदेश पर उड़ी में संपत्तियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें