फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नेताजी के आदर्शों को याद किया

विज्ञापन
गवर्नमेंट हाई स्कूल बिलावर में जेता जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते ​शिक्षक। स्रोत 
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से सरकारी कन्या हाई स्कूल में वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेड मास्टर सुरजीत सिंह समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह और अध्यापकों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

हेडमास्टर ने छात्राओं को नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। बताया कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पतंजलि योग समिति के प्रभारी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के महान नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें