फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदसर में मकान ढहा, ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर बहा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में वीरवार सुबह से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। सात घंटे 84 मिली मीटर (एमएम) बरसे बादलों ने प्रशासन के प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। पानी की निकासी न होने से जम्मू-पठानकोट हाईवे समेत शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। नदी नाले उफान पर आ गए। गोंविदसर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बनाया गया अस्थायी पुल फिर से बह गया। गनीमत रही कि करीब 11 बजे हुई इस घटना के वक्त वहां कोई भी राहगीर और वाहन नहीं गुजर रहा था। कठुआ-हटली मार्ग पर डोल खड्ड में तेज बहाव के कारण चार पंचायतों का कठुआ जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। सुबह भारी बारिश के बीच स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दोपहर तक उज्ज दरिया, सहार खड्ड, मग्गर, कठुआ की खड्ड व तरनाह नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने लोगों को इनके आसपास न जाने की हिदायत दी है। उधर, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ के नजदीक सर्विस लेन में जलभराव स्कूली बच्चों के लिए फिर आफत बन गया। हाईवे पर पानी भरने से एक स्कूल बस सहित कार चालक हादसे का शिकार होते-होते बचे। भारी बारिश के कारण शहर के कोर्ट रोड़, मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक में हालात तालाब जैसे नजर आए। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हुईं। दिन भर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें