फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए पुलिस व सेना के जवान तैयार : दिलबाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आईआरपी-19वीं बटालियन ने बडाला हेडक्वार्टर में वीरवार को धार्मिक सद्भाव और पौधरोपण पर कार्यक्रम करवाया। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि रहे। मौजूदा परिदृश्य में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर डीजीपी ने कहा कि जेके पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल बनाने में कड़ी मेहनत कर रही है। हमारे जवान सभी मोर्चों पर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि धर्म या पंथ समाज के सभी सदस्यों को संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहना चाहिए। विशेषकर युवाओं और छात्रों में महान मानवीय मूल्यों का संचार करने की आवश्यकता है। पुलिस विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दूर रखने व इसके खिलाफ जागरूक करने के हर संभव प्रयास करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को नियंत्रित करने के लिए अनंतनाग में महिला थाना खोला गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस कानून के तहत असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटते हुए समाज में महिलाओं की गरिमा बनाए रखने में प्रतिबद्ध है।
---------
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
कर कलाकारों ने मोहा मन
बटालियन के कमांडेट एसएसपी बेनाम तोष की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करवाए मेगा कार्यक्रम में दिलबाग सिंह ने बरगद का पेड़ लगाकर पौधरोपण अभियान शुरू किया। इस दौरान विद्यार्थियों और कलाकारों ने डोगरी, गोजरी, हिंदी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर नकद राशि और ट्रॉफियां दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) कठुआ के प्रिंसिपल राज भगत, एसएसपी रोमेश कोतवाल, एसएसपी रंजीत सिंह, एएसपी सुरेश सिंह चिब, एसपी देवकर सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें