फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्री स्कूल में आठ कक्षाओं में पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल शिक्षा जोन के अंतर्गत मिडल स्कूल खाद्री में आठ कक्षाओं में 60 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक तैनात है। कई बार शिक्षा विभाग से क्षेत्र के लोग स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। स्कूल में शिक्षकों सात पद सृजित हैं, जिनमें से छह पद नौ महीनों से खाली हैं।
विज्ञापन

अभिभावक यशपाल सिंह, मुकेश कुमार, देवराज, विजय कुमार, बलदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, मीना देवी, शकुंतला देवी, दर्शना देवी, प्रियंका देवी आदि ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी से उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। नौ माह से स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहा है।
पहली से आठवीं तक विद्यार्थियों को पढ़ाना एक अध्यापक के लिए कैसे संभव है। मिड-डे मील और अन्य कई प्रकार के कामकाज स्कूल में तेनात केवल एक शिक्षक को ही निपटाने पड़ते हैं जिससे विद्यार्थियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने डीसी राहुल पांडे से मांग की है कि जल्द खाद्री स्कूल में अध्यापकों के पदों को भरा जाए। उधर, डिप्टी सीईओ बिलावर चमन लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है, जल्द ही अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें