फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत-बजरी मुहैया करवाने वालों को चार साल से नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की कई पंचायतों में मनरेगा कार्यों के लिए रेत, बजरी व अन्य निर्माण सामग्री देने वाले लोगों को चार साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। बिलावर ब्लॉक ने बतौर वेंडर काम कर चुके देशराज मिस्त्री, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कई गलियों, नालियाें, तालाबों, पानी की टंकियाें के साथ अन्य विकास कार्य करवाए थे, जिनकी निर्माण सामग्री का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। बताया कि भुगतान न होने से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू दौरे के दौरान उन्हें आस बंधी थी कि जल्द सरकार बकाया राशि का भुगतान करेगी, लेकिन आज तक सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं किया। ग्रामीण विकास विभाग को करोड़ों रुपये जारी किए जा रहे हैं, लेकिन यह राशि केवल कागजों तक ही सीमित है। वेंडरों ने बजरी, रेत, पत्थर, शटरिंग सहित अन्य कई प्रकार की निर्माण सामग्री विभाग को सप्लाई की थी, जिसका भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द राशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें