बिलावर। उप जिले के कई गांवों में इन दिनों चल रही क्रिकेट प्रतियोगिताओं को खराब मौसम और बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। बिलावर के नाज खेल मैदान के साथ-साथ भड्डू गांव के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिताएं रविवार को बारिश के बाद स्थगित कर दी गईं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताएं अब अंतिम दौर में हैं और आने वाले दिनों में अगर मौसम साफ रहता है तो प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले करवाए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि अब मौसम साफ होने के बाद और तेज धूप खिलने के बाद ही क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।