फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में कोरोना टेस्ट से कतरा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आई है, यह राहत की बात है। लेकिन कंटेनमेंट जोन में लोग कोरोना जांच करवाने से भी परहेज कर रहे हैं। यह बात जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ संदीप रैना ने कही। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गांव-मोहल्लों में जा रही टीमों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन इलाकों से संक्रमित सामने आते हैं वहां पहुंच रही टीमों को या तो बैरंग लौटा दिया जाता है या फिर बदसलूकी की जा रही है। डॉ. रैना ने बताया कि शहर के वार्ड आठ में बुधवार को संक्रमितों के घरों के आसपास 150 लोगों की जांच का टारगेट रखा था, ताकि इन लोगों को होम आइसोलेशन कर संक्रमण फैलने से रोका जा सके, लेकिन हालात ये रहे कि मात्र 30 लोगों के ही टेस्ट किए जा सके हैं। कई घरों में ताले लटके मिले तो कई दुकानदारों में रैपिड जांच करवाने से मना कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि कई जगह तो टीम में गई महिला सदस्यों के साथ बदसलूकी की जा रही है। कहा कि यदि ऐसे हालात रहे तो कोरोना के मामलों में एकदम उछाल आ सकता है। ऐसे में लोगों को खुद सामने आना चाहिए। अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

...........
जिले में कोरोना के नए 16 मामले आए सामने, 10 मरीज हुए स्वस्थ
वीरवार को जांच के दौरान जिले में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 15 मामले सामुदायिक संक्रमण के हैं, जबकि पूर्व में संक्रमित पाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2079 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 494 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें