फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग ने 15 हजार मास्क का नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। कोरोना महामारी के बीच सेल्फ हेल्प ग्रुप और अन्य लोगों द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क की पेमेंट न मिलने से इनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शबनम, राधा रानी, संजय राजदान और सेल्फ हेल्प ग्रुप बसोहली ब्लॉक के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग बसोहली में 15 हजार मास्क सप्लाई किए थे, लेकिन विभाग ने पांच माह बाद भी इसका भुगतान नहीं किया। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय पहुंचे इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर उनकी पेमेंट नहीं दी गई तो विभाग के विरुद्ध सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मास्क बाजार से उधारी पर कपड़ा, और अन्य सामान जुटाकर बनाए गए थे, जिनके पैसे भी अभी तक दुकानदारों को नहीं दिए हैं। अब दुकानदार रोजाना उनसे पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें