फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक और मौत, अब तक 11 संक्रमितों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। मरने वाला व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित था। इलाज के लिए उसे पठानकोट के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कठुआ में किया गया है। शुक्रवार को जिले में 38 और कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा 19 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1245 पहुंच गया है, वहीं 378 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें