फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में बत्ती गुल; 22 घंटे बाद हुई बहाल, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर/हीरानगर। उपजिले में मंगलवार शाम सात बजे से बाधित हुई बिजली रात भर बहाल नहीं हो पाई। हीरानगर में भी तेज आंधी चलने से बिजली के तार टूटने के कारण बत्ती गुल रही, जिससे लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बिलावर के गिरधारी लाल शर्मा, सुभाष चंद्र, नीरज कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता और सरदारी लाल ने कहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी इलाके में बत्ती गुल हो जाती है। जब बिजली विभाग को फोन करके जानकारी देना चाहते हैं तो अधिकारी फोन नहीं उठाते। कहा कि हर महीने बिजली के बिलों का भुगतान करने के बावजूद लोगों को सही सुविधा नहीं मिल रही है। मंगलवार रात को भी उपजिला मुख्यालय के साथ-साथ दर्जन भर गांवों में बिजली गुल रही, जिसे करीब 22 घंटे बाद बहाल किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने इस संबंध में डीसी ओपी भगत से संज्ञान लेने की मांग की है।
उधर, हीरानगर उपमंडल में मंगलवार रात को आंधी चलने से कई इलाकों में रात भर बिजली बंद रही। कई इलाकों में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल की। मंगलवार रात करीब साढे़ 10 बजे तेज आंधी चली। इसके बाद चंदवा, चड़वाल, छन्न दित्याल, पथवाल, परखवाल आदि कई गांवों में बिजली बंद हो गई। रात भर लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह विभाग के कर्मचारी आंधी के कारण टूटे तारों की मरम्मत में जुट गए। दोपहर बाद बिजली बहाल हुई। कई गावों में देर शाम तक तारों की मरम्मत का काम जारी रहा।
विज्ञापन

बसोहली के वार्ड-11 और पलासी में लो वोल्टेज से लोग परेशान
बसोहली। नगर के वार्ड-11 और पलासी के वार्ड-8 के लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। वोल्टेज कम होने से बिजली उपकरण भी नहीं चल रहे, बच्चों को पढ़ाई करने में भी दिक्कत हो रही है। वार्डवासी विशाल कपूर, अशोक कपूर, सुरेंद्र ठाकुर, महिंद्र सिंह आदि ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। बिजली विभाग के एईई सुनील पंडोह का कहना है कि ग्रिड से ही बिजली कम आ रही है, लो वोल्टेज का मुख्य कारण लोड बढ़ना है। जहां समस्या आ रही है, उसका सकीम के तहत प्रपोजल बनाकर उच्चा अधिकारियों को भेजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें