फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी में तीन दिन पहले जला था ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कोटी गांव से तीन दिन पूर्व उनके गांव में आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई नतीजतन गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। यह समस्या बुधवार को बिलावर के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एडीसी संदेश कुमार शर्मा के समक्ष उठाई। लोगों ने एडीसी से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। कई पंचायत प्रतिनिधियों ने जलशक्ति विभाग की पाइप लाइन में होने वाली लीकेज ठीक करने की मांग। कहा कि पाइप लीक होने से पानी व्यर्थ बहता है, जिससे आपूर्ति नहीं होती। भड्डू गांव के मोहल्ला फंगाल में पिछले कई दिनों से पेयजल समस्या बनी है। लोगों ने कहा कि पिछले सात दिनों से मोहल्ले में पानी नहीं आया, जिसके चलते रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सुकराला के सरपंच सतीश शर्मा ने सुकराला और उसके आसपास के गांवों को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा देने की मांग की। मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को एडीसी ने लोगों की समस्याएं जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें