फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से प्रदेश लौटे आठ और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
सैंपलिंग करवाकर लौटते लोग - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में एक ही दिन में आठ कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या 13 पहुंच गई है। मंगलवार को कठुआ, हीरानगर और बसोहली से नए मामले मिले हैं। उधर, प्रशासन ने उन क्वारंटीन सेंटरों को हॉटस्पाट घोषित कर सील कर दिया है, जहां इन लोगों को रखा गया था। छप्पड़ मोड़ के साथ-साथ हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के इलाके और कठुआ के एक मैरिज हॉल को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को इन क्वारंटीन सेंटर में संक्रमितों के साथ रह रहे लोगों की सैंपलिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ओम प्रकाश भगत ने बताया लखनपुर केंद्र में लगातार हो रही स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के चलते इन लोगों को क्वारंटीन केंद्रों तक ही सीमित रखने में मदद मिल रही है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को गांधीनगर अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया छप्पड़ मोड़ निवासी दिल्ली से लौटा व्यक्ति लंगर स्थल में बनाए एक सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। पांच मई को उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस क्वारंटीन सेंटर में अब तक 80 लोगों की रिसैंपलिंग की जा चुकी है। वहीं बसोहली में मंगलवार सुबह छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच संक्रमित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में क्वारंटीन किए गए थे। इनमें भीखड़ निवासी 36 वर्षीय एक युवक बंगलुरू से लौटा है, वहीं 42 और 22 वर्षीय दिल्ली से लौटे दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, डोडला निवासी 22 और 24 वर्षीय दिल्ली से लौटे दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित व्यक्ति (42)महानपुर का रहने वाला है, जो दिल्ली से लौटा था और इसे बसोहली के राधास्वामी सत्संग भवन में क्वारंटीन किया गया था।
वहीं कठुआ में मंगलवार शाम जिले में 13वें कोरोना एक्टिव मामले की भी पुष्टि हो गई। बिलावर निवासी व्यक्ति वर्तमान में कठुआ के एक मैरिज हॉल में क्वारंटीन किया गया था। हाथरस से लौटे व्यक्ति को लखनपुर पहुंचने पर क्वारंटीन किया गया था, जिसके बाद उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से अधिकतर लोग ट्रक या अन्य वाहनों में सवार होकर लखनपुर तक पहुंचे थे। सभी को लखनपुर में जांच के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें