कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लगी कंपनी का कर्मचारी हादसे में घायल हो गया। मामला मंगलवार देर शाम का है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया जहां से डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल के परिजन बुधवार की सुबह उसे पठानकोट स्थित किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। कर्मचारी के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान पवन कुमार (35) पुत्र तिलक राज निवासी जरमाल नगरी के रूप में हुई है। संवाद