हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू में छात्राओं को सम्मानित करते मुख्य शिक्षा अधिकारी। संवाद
- फोटो : kathua
स्कूल-स्कूल पहुंचकर होनहार विद्यार्थियों की उत्कृष्टता का जश्न मना रहा शिक्षा विभाग
बिलावर। शिक्षा विभाग इस बार स्कूल-स्कूल पहुंचकर होनहार विद्यार्थियों की उत्कृष्टता का जश्न मना रहा है। वार्षिक परिणामों में हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू की आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम की स्कूल टॉपर को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू में प्रधानाचार्य की देखरेख में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम में 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल की टॉपर प्रिंसी और साइंस स्ट्रीम में 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर शैली को सम्मानित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मन में लगन हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है। आज के समय में बेटियां हर मुकाम हासिल कर रही हैं। प्रिंसी और शैली ने उत्कृष्टता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को कदम बढ़ाए हैं। हमें यकीन है कि इन्हें देखकर स्कूल के अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।