फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का जीवन लोगों के लिए उदाहरण: बलदेव

विज्ञापन
बिलावर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का ​शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश महामंत्री बलद
विज्ञापन
कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलौरिया ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक कार्यशैली का चित्रण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह ने कहा के प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को समझने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन लोगों के लिए उदाहरण है के त्याग, कठिन परिश्रम और ईमानदारी के प्रति समर्पण से असंभव से संभव लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को महामंत्री ने बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने और सरकार की ओर से चलाई गई कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनतक तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बसोहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दर्शन सिंह, भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण, जिला विकास परिषद के सदस्य नारायण दत्त, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रोमी खजूरिया ,प्रेमनाथ डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें