ऑपरेशन सिंदूर के बाद के बाद से बदले हालात से अब तक नहीं उबर पाया शहर का बाजार
थोक मंडी में प्रतिदिन बिकने वाली सब्जियों में 35 रुपये प्रति गिरावट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद के बाद से बदले हालात से शहर में बाजार अभी तक उबर नहीं पाया है। बाजार में पड़े प्रभाव का सबसे ज्यादा असर फलों और सब्जियों पर पड़ा है। यहां बाहर से आने वाले कई फलों और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, स्थानीय सब्जियों के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है।
सब्जी के थोक कारोबार से जुड़े दर्शन कुमार का कहना है कि गोलाबारी शुरू होने के बाद से प्रवासियों के कठुआ छोड़ कर जाने का प्रभाव बाजार पर खासा पड़ा है। क्योंकि थोक मंडी में प्रतिदिन बिकने वाली सब्जियों में 35 रुपये प्रति के लगभग गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल फलों का भी बना हुआ है। अब लोगों के वापस आने पर ही बाजार में तेजी आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बाजार पर पड़े प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को कठुआ की थोक सब्जी मंडी में धीया 5 से 6 रुपये प्रति किलो की दर से, करेला 8 से 10 प्रति किलो की दर से, खीरा हाइब्रिड 6 से 8 रुपये प्रति किलो की दर से, तरबूज 8 से 10 रुपये प्रति किलो की दर से, भिंडी 20 रुपये प्रति किलो की दर से, टमाटर 10 प्रति किलो की दर से, हरा कद्दू 10 से 12 प्रति किलो की दर से बिका है। स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली इस सब्जियों का आम दिनों में दाम दोगुना तक होता था।
जबकि, देश के अन्य हिस्सों से आने वाली सब्जियों के दाम भी नहीं बढ़ रहे हैं क्योंकि खरीदार कम हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में गोभी 35 रुपये, मटर 55 रुपये कनूरी 35 रुपये, टींडा 35 रुपये, मिर्च 20 रुपये, नींबू 90 रुपये, गाजर 20 रुपये, मूली 25 रुपये और शिमला मिर्च 22 प्रति किलो के भाव से बिकी है। उनका कहना है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में सब्जी के थोक कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि उनके पास बची हुई सब्जियों को अगले दिन के लिए सुरक्षित रखने के इंतजाम नहीं हैं।