फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: के3 और हाउसिंग कॉलोनी फीडर को बिजली कटौतीमुक्त करने की तैयारी

Wed, 09 Apr 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
 शहर के पटेल नगर को जाने बिजली सप्लाई की मीटरिंग करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
शहर के 2700 बिजली उपभोक्ताओं को विभाग देगा बड़ा तोहफा, निर्बाध मिलेगी बिजली
विज्ञापन

कठुआ। शहर के 2700 बिजली उपभोक्ताओं को विभाग गर्मी की तपिश बढ़ने से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहा है। कठुआ शहर के के3 ओर हाउसिंग कॉलोनी फीडर को बिजली कटौतीमुक्त करने की तैयारी कर ली गई है।
अगले एक सप्ताह के भीतर क्रियान्वयन कर रही एजेंसी को स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। खास बात यह है कि इन दो फीडरों पर बिजली विभाग को होने वाले संचरण और वितरण घाटे में भारी कटौती है। कुल मिलाकर बिजली चोरी के साथ मिलाकर होने वाला यह नुकसान विभाग ने स्मार्ट मीटरिंग से अब 40 फीसदी तक कम कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल कठुआ शहर के के3 फीडर पर स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया बीते साल अक्तूबर माह में शुरू की गई थी। कायदे से तो इसे फरवरी माह से पहले पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन एजेंसी को इस प्रक्रिया में समय लग गया। बिजली विभाग के अनुसार के 3 फीडर पर 95 प्रतिशत कनेक्शन की स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही लाइन में होने वाले पूर्व में 50 फीसदी घाटे को भी अब दस फीसदी तक ले आया गया है। ऐसे में 100 फीसदी मीटरिंग पूरी होने के साथ ही इस फीडर को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया जाएगा। केवल आपात स्थिति में होने वाली कटौती ही शामिल होगी।
उधर, हाउसिंग कॉलोनी में 250 कनेक्शन के फीडर पर भी स्मार्ट मीटरिंग हो गई है। ऐसे में इसे भी कटौतीमुक्त करने की तैयारी है। के3 फीडर में भरमोरा से लेकर ड्रीमलैंड पार्क, जिला सचिवालय, पटेलनगर का कुछ हिस्सा, वीआईपी कॉलोनी, वार्ड नंबर दो आंशिक, पुलिस लाइन, स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र, भगवती नगर और नहर से टांगड़ी पैलेस का क्षेत्र शामिल है। बिजली विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 100 फीसदी स्मार्ट मीटरिंग पूरी करते ही के6 और के2 फीडर भी बिजली कटौती से मुक्त कर दिए जाएंगे। इन दोनों ही फीडराें पर जीनस कंपनी की ओर से तेजी से प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

के3 और हाउसिंग कॉलोनी फीडर आने वाले कुछ ही दिनों में बिजली कटौतीमुक्त कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया इनमें 95 फीसदी तक पूरी कर ली गई है। कार्यकारी अभियंता के साथ हुई बैठक में इन फीडरों पर शेष काम को लेकर एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सुनील शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें