फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में एहतियातन सुरक्षा कदम उठाए, अफवाहों से बचने का दिया संदेश

Mon, 12 May 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की नागरिकों से अपील- किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी सब-डिवीजन में एहतियातन विशेष सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उठाया गया, जिससे संभावित खतरों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना न फैलाएं। डीएसपी अमीन भट्ट ने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं से बचें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और इसमें सबकी भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों से संपर्क बनाए हुए है और उन्हें सही जानकारी देने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से भी सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि हर नागरिक तक आवश्यक सूचना समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें