रामकोट। वीरवार रात को तेज आंधी और तूफान के कारण रामकोट में बिजली आपूर्ति शुक्रवार पूरे दिन ठप रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा और बिजली पर निर्भर व्यवसाय करने वाले लोगों को भी पूरा दिन बिजली के इंतजार में काटना पड़ा। बिजली विभाग सब डिवीजन रामकोट के फोरमैन पृथ्वी ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी की वजह से शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की जिसके बाद अन्य सर्विस लाइनों में भी कई जगह फाल्ट आने की वजह से रामकोट में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार रात्रि हुए आंधी और तूफान से तहसील में किसी भी प्रकार का जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद