बिजली विभाग की ओर से 66 केवी पल्ली-नगरी लाइन और 66 केवी हटली गांव टैप लाइन पर रविवार को शटडाउन लिया गया है। लाइन की जद में आ रहे पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए इन लाइनों के बंद रहने से कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
हटली लाइन में रविवार सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक बिजली गुल रहेगी, जिससे हटली, दुखत, खनियारा, मेहताबपुर, सोला, होट, एमईएस जंगलोट, आईआईडीसी और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
वहीं पल्ली नगरी लाइन के शटडाउन भी सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक रहेगा। इस दौरान नगरी, सैदपुर, ऐरवां, जखबड़ और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। संवाद