बिलावर। 33 केवी महानपुर फिंतर लाइन में नए कंडक्टर लगाने के लिए बिलावर उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में 16,18,20 और 22 मार्च को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिलावर, मांडली ,देवल, परनाला, बग्गन ,टांडी, मछेडी , भड्डू ,कड़ेतर और इन इलाकों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद