फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 11.26 ग्राम चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
नगरी पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी।
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 11.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में 14 मार्च 2025 को पुलिस पोस्ट नगरी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजेश्वर सिंह निवासी वार्ड नंबर-12 कठुआ, अभिषेक शर्मा निवासी वार्ड नंबर-6 कठुआ और अनिल सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 कठुआ को पकड़ा गया। इनसे 8.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। 12 मार्च 2025 को मोहम्मद सादिक निवासी मग्गर खड्ड को 2.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) से बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें