फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सब डिवीजन में 700 डिफाल्टरों की सूची तैयार, कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बकायादारों पर सख्त हुआ बिजली विभाग, पहले दिन विभाग ने आठ कनेक्शन काटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सब डिवीजन में 700 से ज्यादा बकायादारों की सूची बिजली विभाग ने तैयार कर ली है। इस वित्तीय वर्ष में बिजली बिल न चुकाने वाले इन बकायादारों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
पहले दिन विभाग ने सात कनेक्शन काटने के साथ ही स्मार्ट मीटर से लैस हुए बकायादार कनेक्शनों की कटौती के लिए जम्मू कार्यालय को भी लिख दिया है। आने वाले दिनों में व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक दोनों की तरह के उपभोक्ताओं पर गाज गिरना तय है। मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने जिला सचिवालय के सामने अभियान का आगाज किया। इस दौरान सवा तीन लाख से अधिक के देनदारों के दो बिजली कनेक्शन काटे गए। कुल मिलाकर सात ऐसे कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई जो सरकार की एमनिस्टी स्कीम में नाम दर्ज करवाने के बाद भी किस्त नहीं चुका रहे थे और न ही वित्तीय वर्ष में बिल अदायगी कर रहे थे।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि यह कार्रवाई व्यवसायिक कनेक्शनों से शुरू की गई है लेकिन लंबी फेहरिस्त तैयार है जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई तेज होने वाली है। उधर, हाल ही में शहर में स्मार्ट मीटर लगने की कवायद के बीच, इनमें चार कनेक्शन ऐसे पाए गए हैं जो बकाया राशि की अदायगी नहीं कर रहे। इनके कनेक्शन काटने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। कनेक्शन काटने के साथ ही विभाग ने देनदारों को अपना बिल चुकता करने की हिदायत भी दी है। इसके बाद ही उन्हें बिजली मिल पाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि सब डिवीजन में 700 से ज्यादा व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक कनेक्शनों में बकायादारों की सूची तैयार की गई है। संबंधित टीमों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली कनेक्शन कटने से बचने के लिए लोग समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और बकाया राशि को भी जल्द से जल्द क्लीयर करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बकाया राशि चुकाते समय ठगों के झांसे में न आएं और एसएमएस या लिंक के जरिए भुगतान करने से पहले इसी वास्तविकता की तस्दीक भी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें