बसोहली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा संगठन पंचायत पलासी में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक आशीष शर्मा, सरपंच, नायब सरपंच ने सभी को योग के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली।
उन्होंने बताया कि योग से जोड़ने के लिए कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों को करो योग-रहो निरोग के संदेश को हर घर और समुदाय के प्रत्येक सदस्य तक ले जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही नारे के माध्यम से सभी उम्र और संस्कृति के लोगों को योग की तरफ आकर्षित करना है, योग से होने वाले फायदों का भी जिक्र होना चाहिए। ताकी योग की मदद से लोग अपना स्वास्थ्य सही कर सकें, इसके साथ ही यह योग की तरफ आकर्षित करे। कैसे योग आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता को है, इसकी भी कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई, लाइव मुख्य वक्ताओं ने कहा कि योग से कोरोना से लड़ने में मदद मिलती है और तनाव भी कम होता है। संवाद