फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से परेशान हैं गरीब लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सामाजिक इंसाफ मंच ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को दयाला चक में बैठक के दौरान मंच के अध्यक्ष बंसी लाल कांडले ने कहा महंगाई के चलते गरीब लोग पेट भर भोजन नहीं कर पा रहे हैं। मध्यम वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। सब्जियां, दाल, खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। कोई भी सब्जी सस्ती नहीं। नींबू 400 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा देने वाले महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर रोज नए-नए जुमले सुनाए जाते हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका सही से नहीं निभा रहा है। महंगाई पर सभी पार्टियों के नेताओं को कार्यालयों से बाहर निकलकर सड़कों पर आना चाहिए, लेकिन वह भी आम लोगों की हालत का तमाशा देख रहे हैं। बैठक में सुरेश कुमार, स्वर्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें