फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चंचलो माता मंदिर से सटी ढलान बनी कचरा गिराने की ढाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से नगर कमेटी बसोहली को खुले में कचरा फेंकने की दी गई चेतावनी का उस पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। बसोहली बनी बीएसएनल एक्सचेंज के पास प्राचीन चंचलो माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग से सटी ढलान से रोजाना भारी मात्रा में कचरा खुले में गिराया जा रहा है, जो लगातार वातावरण को दूषित करने का काम कर रहा है। नगर कमेटी के जिम्मेदार अधिकारियों को पर्यावरण के दूषित होने की कोई परवाह नहीं है वहीं लगातार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी की गई हिदायतें और उनके द्वारा दी गई चेतावनियों की नियमों की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अपनी कार्रवाई को केवल चेतावनी तक की सीमित रख रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते पांच वर्षों से ज्यादा का समय बीत चुका है। कभी यह कचरा बसोहली से 10 किलोमीटर दूर वरमारगला के जंगलों में खुले में फेंका जाता था लेकिन बीते वर्षों में वन विभाग के अधिकारियों के हरकत में आने के बाद वहां नगर कमेटी ने कचरा फेंकना बंद कर दिया है। बीते पांच वर्षों से बसोहली बनी सड़क से सटी बीएसएनल एक्सचेंज और चंचलो माता मंदिर की ओर जाने वाले पुराने मार्ग के नजदीक रोजाना छोटे-बड़े वाहनों को मिलाकर करीब तीन टन कचरा खुले में गिराया जा रहा है, जो कि साफतौर पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है और वातावरण को भी दूषित कर रहा है। अब गर्मियों का मौसम शुरू हो जाएगा और लोग इसी सड़क से होते हुए रोजाना सुबह-शाम भ्रमण करते हैं। कचरे से उठने वाली बदबू लोगों के लिए कई तरह की परेशानियों का तो कारण बनेगी। जिन लोगों के घर इस स्थान के बिल्कुल करीब हैं, वे भी प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मामले के समाधान की बजाय शिकायतकर्ताओं से पूछते हैं कि हमें बताएं कि आखिर जब नगर कमेटी के पास कचरा फेंकने की जगह नहीं है तो कचरा कहां फेकें। बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों के आगे गुहार लगाने के बावजूद जब कचरा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो शिकायतकर्ता ऑनलाइन एलजी ग्रीवेंस सेल का सहारा ले रहे हैं और वहां अपनी शिकायतें डाल रहे हैं।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एक्सईएन सुरिंदर त्रिपाठी ने कहा कि इससे पहले भी बसोहली नगर कमेटी की शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों के वहां पहुंचने पर कमेटी अधिकारियों ने भविष्य में यहां कचरा न फैलाने की बात कही थी। अगर दोबारा यहां कचरा फैलाया जा रहा है तो उस पर कमेटी को नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें