फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पल्लन पंचायत में आ रही दूषित पेयजल सप्लाई

Sun, 25 Feb 2024 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सूनेल में बनाए गए डगवेल में भर गया था नाले का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पल्लन पंचायत में जल शक्ति विभाग लोगों को दूषित पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवा रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से सूनेल में बनाए गए डगवेल में नाले का पानी भर गया था, जिसके बाद पिछले 1 सप्ताह से लोगों को लगातार दूषित पय जल सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन विभाग समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। स्थानीय निवासी जगजीवन राम, रमेश सिंह बड़भाल, प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश और अन्य लोगों ने बताया कि 6 महीने पहले बरसात के मौसम में सूनेल में बनाए गए डगवेल को क्षति पहुंची थी। इसके बाद आज तक संबंधित विभाग ने डगवेल के आसपास क्रेट नहीं बिछाए। नतीजतन जब भी नाले का जलस्तर बढ़ता है तो दूषित पानी डगवेल में भर जाता है। लोगों ने कहा कि नाले के बीच बनाए गए इस डगवेल के माध्यम से परनाला पंचायत, धरालता पंचायत और पल्लन पंचायत की लगभग 10000 की आबादी को पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि 6 महीने बीतने के बाद भी डगवेल के पास सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई और न ही क्रेट बिछाए गए।डगवेल के पास सुरक्षा दीवार लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। राशि स्वीकृत होने के बाद डगवेल के पास क्रेट बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह समयाल, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें