फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों और आतंकियों के सहयोगियों पर नहीं होगा रहम : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में ''विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने'' के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध खनन, नशा तस्करी और मवेशी तस्करों से निपटने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि इसे रोकने के लिए चल रहे प्रयासों में सहयोग दें।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा तस्करों, अवैध खननकर्ताओं और आतंकवादियों के सहायकों या राजनीतिक संबंध कुछ भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जो लोग दूसरों के बच्चों को नशे की ओर धकेल रहे हैं, उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि उनके अपने बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि वे उसी समाज में रह रहे हैं।

उन्होंने आतंकवादियों और नशा तस्करों के बीच के गठजोड़ को तोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। क्षेत्र में आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वीडीजी को मजबूत किया गया है और उन्हें उन्नत हथियारों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के सानिध्य में कठुआ जिले ने तेजी से विकास देखा है। उन्होंने कहा कि यह जिला उत्तर भारत का पहला जैव-तकनीकी पार्क जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए अनोखी पहचान प्राप्त कर चुका है। यह स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें