फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूमि विवाद में हुई मारपीट में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव नानक चक में भूमि विवाद के मामले में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट की इस घटना में घायल होने के बाद जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन 50 वर्षीय सोमदत्त पुत्र बालक राम निवासी नानक चक ने बताया कि उनके घर के साथ लगती जमीन के एक टुकड़े को लेकर उनके पड़ोस में रहने वाले रघुवीर चांद के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। उक्त मामला पहले सही ही न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को सुबह उसने इस जमीन में अपने मवेशियों को बांध दिया। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो वह लोहे की राड लेकर आ गया और उन पर हमला बोल दिया। उनके परिवार के सदस्यों ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी हमला बोल कर उन्हें भी घायल किया। इस घटना में उनकी पत्नी, 22 वर्षीय बेटा सुरजीत कुमार और 24 वर्षीय विमला देवी पत्नी गुरदास भी घायल हो गई हैं। इसकी शिकायत उन्होंने नगरी पुलिस चौकी में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें