फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव नहीं लड़ेंगे पंच

विज्ञापन
पंच एसोसिएशन के सदस्य जानकारी देते हुए। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर पंच एसोसिएशन बीडीसी चुनावों में अपने नुमाइंदे नहीं उतारेगी और चुुनावों में बतौर मतदाता बढ़-चढ कर भाग लेगी। पंच एसोसिएशन का गठन पंचों की हितों की रक्षा और उनकी मांगों को पूरा करवाने को संघर्ष के लिए किया गया है। सीधे चुनावों में उतरने की एसोसिएशन की कोई मंशा नहीं है। यह बातें पंच एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जसरोटिया ने कहीं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि पंच एसोसिएशन ने बीडीसी चुनाव में अपने नुमाइंदे नहीं उतारने का निर्णय लिया है। बताया पंच एसोसिएशन का गठन पंचों की मांगों और परेशानियों को उच्चस्तर पर पहुंचाकर उनका निवारण करने के लिए किया गया है। इस संबंध में कुछ दिन पूर्व एसोसिएशन के सदस्य राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मिले थे और उन्हें पंचों की समस्याओं से अवगत करवाया था। बताया कि राज्यमंत्री से प्रत्येक पंच वार्ड में पंच कार्यालय बनाने, पंचों का मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। इसपर राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि मांगों को पूरा करने की लिए प्रयास किया जाएगा। वार्ता में अध्यक्ष ने जिले के तमाम पंचों से बीडीसी चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। इस मौके पर राधा कृष्ण, गीता देवी व अन्य पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें