फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चुनावः 21 ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ब्लॉक विकास परिषद के चेयरमैन पद के लिए होने जा रहे चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को विभिन्न ब्लॉक से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसके साथ ही जिला के 19 ब्लॉक में अब तक दर्ज हुए नामांकनों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इससे पहले वीरवार को दो, शुक्रवार को आठ और शनिवार को सात नामांकन दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

चुनाव विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बरनोटी ब्लाक से चार नामांकन भरे गए। भुंड से एक, बिलावर से दो, धार महानपुर से एक, डिंगा अंब से दो, डुगैन से दो, कठुआ से एक, कीड़ियां गंडियाल से दो, लोहाई मल्हार से एक, महानपुर से दो, मढ़ीन से दो और गुजरू नगरोटा से एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा है। बुधवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन है, जिस कारण भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरने लगे हैं। नामांकन दाखिल करने वालों में सात महिलाएं और 31 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।
26 निर्दलीय अबतक चुनाव मैदान में उतरे
बीडीसी चुनाव को जहां राजनितिक स्तर पर करवाने का फैसला लिया गया है वहीं इन चुनावों में भारी संख्या में निर्दलीय भी अपने ताल ठोकने सामने आ चुके हैं। जिला में अबतक हुए नामांकनों में विभिन्न ब्लाक से 26 निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उधर,
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव के लिए 19 ब्लाक में से 8 में भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन भरे तो वहीं कांग्रेस के मात्र 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
हीरानगर, डुग्गन, मांडली और बग्गन से अबतक कोई नामांकन नहीं
जिला के 19 ब्लाक में बीडीसी चेयरमैन पद के चुनाव के लिए जारी प्रक्रिया के बीच जहां अब नामांकन दाखिल करने के लिए एक ही दिन शेष बचा है। मगर हीरानगर, डुग्गन, मांडली और बग्गन ब्लाक से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भी शायद प्रत्याशी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए अब मात्र बुधवार का दिन ही शेष बचा है।
विज्ञापन

अब तक हुए नामांकन
ब्लाक उम्मीदवार
बनी 1
बरनोटी 6
बसोहली 1
भूंड 1
बिलावर 5
धार महानपुर 2
डिंगा अंब 3
डुगैन 3
कठुआ 1
कीड़ियां गंडियाल 2
लोहाई मल्हार 3
महानपुर 6
मढ़ीन 2
नगरी 1
गुजरू नगरोटा 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें