फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दूसरे दिन जिले में तीन और ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले की छह विधानसभा सीटाें में नामांकन की अधिसूचना जारी होने के बाद दूसरे दिन तीन और नामांकन भरे गए हैं। इनमें दो नामांकन हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से, जबकि एक नामांकन बसोहली विधानसभा क्षेत्र से भरा गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब तक जिले में कुल भरे गए नामांकनों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। कठुआ जिले की जसरोटा, कठुआ अनुसूचित, बिलावर और बनी विधानसभा सीट से अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ पहुंचे उम्मीदवारों ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन दाखिल किए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हीरानगर में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विजय शर्मा तो वहीं पूर्व राज्यसभा सभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास ने बसोहली में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर दर्शन सिंह का नामांकन दाखिल करवाया। दोनों ही जगह उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ रैलियां भी कीं। वहीं हीरानगर से शोभा रानी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले हीरानगर से वीरवार को निर्दलीय सुरिंद्र सिंह ने भी नामांकन भरा था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में भरे जाने वाले जसरोटा और कठुआ अनुसूचित विधानसभा सीट के लिए अभी तक एक भी नामांकन सामने नहीं आया है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा न किए जाने और कठुआ अनुसूचित विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से भी प्रत्याशी घोषित न किए जाने से पेंच अटका हुआ है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों या उनके प्रस्तावकों को 12 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने का अवसर मिलेगा। नामांकन फॉर्म संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होनी है। ऐसे में अब मात्र पांच दिन ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन


............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें