दस वर्ष बाद कांग्रेस में घर वापसी के बाद वीरवार को देर शाम कठुआ पहुंचे चौधरी लाल सिंह का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह आतिशबाजी व फूलों की वर्षा की। चौधरी लाल सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने डोगरों के हकों को नजरअंदाज किया। हाईवे निर्माण में जुटी कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जमीनें छीनी गईं। बाहर से आए उद्योगपतियों को 100 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। यह डोगरों के साथ अन्याय है। वह अपनी नहीं डोगरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसके चलते उन पर जो जुल्म हुए। उनसे कोई नावाकिफ नहीं है। कहा कि जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गूंजा जय-डुग्गर, जय-डोगरा का नारा अब दुनिया में गूंजेगा। कहा कि कांग्रेस पहले भी मजबूत थी, अब और मजबूत होगी। इस मौके कांग्रेसी नेता नरेश शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं, हीरानगर में भी लाल सिंह का कई जगहों पर स्वागत हुआ। चड़वाल में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आम लोगों के लिए वह हमेशा लड़ाई करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा का निशान चाहते हुए उन्होंने कहा सच बोलने पर उन्हें जो प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उसका जवाब आने वाले समय में मतदाता अपना वोट देकर देंगे। जितना भी प्रताड़ित कर ले लेकिन आम लोगों की आवाज उठाने में कभी पीछे नहीं रहेंगे। दावा कि वह वह 27 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे।