फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- जिन्हें विकास नहीं दिखता, वे लोग उधमपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा करें

Fri, 22 Mar 2024 04:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

डॉ. जितेंद्र ने कहा कि जो लोग कहते हैं विकास नहीं हुआ। वह अपने बच्चों का दाखिला मेडिकल कॉलेज में करवा रहे हैं। वे इसी एक्सप्रेस-वे से दिल्ली भी जाएंगे। लेकिन, इन्हें विकास नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन के बाद रामलीला मैदान कठुआ में वीरवार को जनसभा कर उधमपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें विकास नहीं दिखता है, वे लोग उधमपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा करें। उनके साथ जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और दिलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली भी मौजूद थे।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र ने कहा कि जो लोग कहते हैं विकास नहीं हुआ। वह अपने बच्चों का दाखिला मेडिकल कॉलेज में करवा रहे हैं। वे इसी एक्सप्रेस-वे से दिल्ली भी जाएंगे। लेकिन, इन्हें विकास नहीं दिखेगा। आज जमाना भाषण का नहीं है। तर्क, तथ्य और तुलना का है। लखनपुर प्रवेश द्वार पर महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा लगाने का सौभाग्य उन्हें मिला। इससे पहले आए जन प्रतिनिधि कश्मीर और केंद्रीय हुक्मरानों की गुलामी से मजबूर थे। उन्हें गाड़ी, घोड़ा, बंगला और मंत्री पद की भूख थी। वो चाहते तो प्रतिमा लगा सकते थे। लेकिन, मांग रखते तो मंत्री पद छिनने का डर रहता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां के युवाओं से डोगरा सर्टिफिकेट का अधिकार भी छीन लिया। जबकि, उस समय यहां के तीन मंत्री मंत्रीमंडल में थे। लेकिन, वह खामोश रहे। यूपीए की सरकार ने राजोरी और पुंछ के युवाओं को आरक्षण दिया। कठुआ, डोडा और उधमपुर के युवाओं को आरक्षण न देकर पक्षपात किया गया। यह काम केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें