फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 24 फरवरी से अपने दो दिवसीय प्रवास पर कठुआ आएंगे। इस दौरान वह बनी के मछेड़ी और बसोहली में आयोजित विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शनिवार को दिल्ली से सुबह 11 बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से चॉपर पर वह 12 बजे के करीब बनी के हट्ट मश्का और मछेड़ी पहुंचेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों के अलावा एनएचपीसी अधिकारियों से बैठक करेंगे। जम्मू में ही रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय मंत्री रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे बसोहली पहुंचेंगे। बसोहली में विभिन्न बैठकों में वह स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें