बिलावर। पंचायत गुड़ा कल्याल-बी के अधीन आती धार रोड के काडियांनाला से पुंगालता के लिए शुक्रवार को सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। डीडीसी मांडली नीरू राजपूत ने निर्माण कार्य शुरू करवाया। वहीं, पहली बार सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने ढोल की थाप पर नाच कर खुशी जताई और मिठाई बांटी। जिला विकास परिषद सदस्य नीरू राजपूत ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस पर चार करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस राशि से सड़क पर तारकोल से लेकर, प्रोटेक्शन लाल और ड्रेनेज का काम भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन किमी लंबी इस सड़क के बनने से लोगों के जीवन में भारी बदलाव आएगा। इससे पहले गंभीर बीमार या विकलांग लोगों को सड़क तक लाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ता था। इससे 150 परिवार और करीब 500 से अधिक की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। डीडीसी सदस्य ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण नाबार्ड के अधीन करवाया जाएगा और बाई से तीन महीने में उक्त सड़क का काम पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क का काम शुरू होने पर ढोल की ताल पर नाच कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों ने सड़क शुरू करवाने पर जिला विकास परिषद सदस्य नीरू राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जोगेंद्र शर्मा, मेंबर पंचायत शकूम, जरीना और मधु शर्मा उर्मिला मौजूद रहे।
नोट:-इस खबर को अच्छे से फोटो सहित लगाएं। धन्यवाद