फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी अपनी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर केंद्र सरकार ने उसकी पहचान खत्म कर दी है। इसे फिर से बहाल करने के लिए अपनी पार्टी संघर्ष करेगी। यह बात कठुआ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के प्रांतीय प्रधान मनजीत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया था, तो कुछ नेता स्वयं ही नजर बंद हो गए थे। इसके चलते जम्मू कश्मीर के लोग नेतृत्वहीन हो गए थे। ऐसे में अपनी पार्टी ने लोगों की मुश्किलों को देखते हुए उन्हें नेतृत्व प्रदान करने का फैसला किया है और इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में पार्टी लोगों के रोजगार, जमीन और विकास की लड़ाई को और तेज करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने जम्मू में जगह-जगह बने टोल प्लाजा पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग कोरोना संकट के चलते पहले ही काफी परेशान हैं, ऐसे में हर 20 किलोमीटर पर टोल प्लाजा लोगों के लिए मुख्य समस्या है। इस मौके पर पार्टी के राज्य महासचिव विजय बकाया, पूर्व विधायक प्रेमचंद, पूर्व विधायक फकीर नाथ, गौरव कपूर, रकीब अहमद, अनीता अंडोत्रा, यासिर चौधरी, सचिन कुमार, नागेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें