फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सौ फीसदी टेस्टिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम ने कोरोना प्रबंधन और स्वास्थ्य इंतजामों का जायजा लिया। वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक में कठुआ से शामिल हुए एडीसी अतुल गुप्ता ने टीम को जिले की स्थिति से अवगत कराया। कोविड के जिला नोडल अधिकारी डॉ. संदीप रैना ने जिले में किए गए स्वास्थ्य प्रबंधों और कोरोना मामलों की जानकारी दी। एनसीडीसी की टीम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जिले के पहाड़ी इलाकों में टेस्टिंग प्रक्रिया को बढ़ाया जाए। इन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टीम ने कठुआ की स्थिति को संभाग के अन्य जिलों से बेहतर बताते हुए वेंटीलेटर और आइसोलेशन सुविधाओं की भी जानकारी ली। टीम ने सुझाव दिया कि कंटेनमेंट जोन के क्षेत्रफल को दोबारा देखते हुए कम किया जाए। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में सौ फीसदी टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ संदीप रैना ने बताया कि जिले में जीएमसी को छोड़कर स्वास्थ्य ब्लाक मुख्यालयों में 32 वेंटीलेटर स्थापित किए गए हैं, जिसके लॉजिस्टिक को भी बेहतर किया जा रहा है। इसके अलावा जीएमसी में भी लगभग 45 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। वेंटीलेटर सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी भविष्य में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इस दौरान बैठक में डिप्टी सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें