लखनपुर। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 13 बेजुबानों को पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। लखनपुर पुलिस ने नए टोल प्लाजा पर स्थापित नाके के दौरान ट्रक (जेके13 एच/2191) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान इसमें 6 गाय और 7 बैल बंधे हुए पाए गए। जब चालक ने पशु ट्रासंपोर्ट संबंधी कागजात के बारे में पूछा तो चालक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ट्रक चालक की पहचान मुजाहिर अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सरल शाहपुर तहसील हवेली जिला पूंछ के रूप में हुई है। संवाद