संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपमंडल बनी का सरथली से भंडार सड़क को अगले 15 दिन के लिए बंद कर दिया है। सड़क निर्माण और रोड कटिंग के कार्य के चलते उक्त रोड को बंद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एईई ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आम जनता को सूचित किया जाता है कि 24 फरवरी दोपहर 2 बजे से उक्त रोड को बंद कर दिया गया है। इस रोड पर रोड कटिंग और निर्माण कार्य के चलते रोड को 15 दिन के लिए बंद किया गया है। इस दौरान सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा। हालांकि, एंबुलेंस और आपातकाल की स्थिति में वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।