फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चिट्टे और लाहन के हॉट स्पॉट कुल्लियां में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
नशीले पदार्थ के ​खिलाफ जारी करवाई केदाौरान आरोपी  को पकड कर ले जाती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
- ढाई घंटे तक चली कार्रवाई सात लोगों को हिरासत में लिया, पांच सौ लीटर लाहन नष्ट की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चिट्टे और लाहन के हॉट स्पॉट माने जाने वाले कठुआ मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कुल्लियां में पुलिस ने मंगलवार सुबह अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आदतन अपराधी हैं और पहले भी नशे की तस्करी में संलिप्त रहे हैं, ऐसे में पुलिस इनमें से कुछ के खिलाफ डोजियर तैयार करने में जुट गई है। उधर, दबिश के दौरान कुल्लियां में पांच सौ लीटर अवैध लाहन भी बरामद हुई है जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दरअसल, कठुआ पुलिस ने सुबह कुल्लियां गांव में छापामारी अभियान शुरू किया। सुबह सात बजे पुलिस की दबिश से गांव में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए विभिन्न इलाकों को ढाई घंटे तक खंगाला।
विज्ञापन

इस दौरान सिटी थाना प्रभारी अजय चिब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में नशा बेचने वालों को एहतियातन हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना है कि पूर्व में इनके खिलाफ दर्ज मामलों के बावजूद यह आरोपी बड़े पैमाने पर चिट्टे का धंधा कर रहे हैं। नशे की रोकथाम के लिए इस बार पुलिस ने खरीदारों की जगह बेचने वालों पर यह बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है। थाना प्रभारी ने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

पहले अवैध शराब बेेचते थे, अब हेराइन

कुल्लियां बड़ाला इलाका अपराध को लेकर पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है। यह इलाका पहले भी नशे का गढ़ था। कुछ दशक पहले तक इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को लूट लिया जाता था। लूट अब भी जारी है, लेकिन इस लूट से अब जान पर बन आई है। युवाओं के भविष्य को तबाह किया जा रहा। पहले यहां के कई लोग जहां अवैध शराब का कारोबार करते थे वहीं अब हेरोइन का धंधा कर रहे हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से युवा यहां नशा लेने के लिए पहुंचते हैं। धरपकड़ अधिक होने के चलते आसपास की खड्डों में ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस बात की तस्दीक लोग भी करते हैं।

डोजियर तैयार करने में जुटी पुलिस

जिला पुलिस प्रमुख शोभित सक्सेना ने बताया कि पुलिस एनडीपीएस और पीआईटी एनडीपीएस से जुड़े अपराधियों के साथ-साथ पशु तस्करों पर भी बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। बताया कि पहले चरण में पुलिस दस-दस एनडीपीएस और पीआईटी एनडीपीएस के दस्तावेज तैयार कर रही है। जिसके तहत इन अपराधियों को समाज में नशा बेचने और अपराध बढ़ाने से रोका जाएगा। पशु तस्करों पर भी पीएसए लगाया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि डीआईजी जम्मू-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने दिवाली और इससे पूर्व जिले में समीक्षा के दौरान निर्देश दिए थे जिसे देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अब तक सामने आए मामलों में साफ हुआ है कि नशा पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर में लाया जा रहा है। कठुआ की भौगोलिक परिस्थिति और यहां के इंटर लिंक रूट के बीच पुलिस चौकियों और थानों को अलर्ट किया गया है। बताया कि पकड़े गए नशे की तस्करी के मामलों में खरीदारों और बेचने वालों की भी पहचान की जा रही है।

लगातार 10 दिन संगठित अपराध पर कसा शिकंजा

कठुआ पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिवाली को सुरक्षित और संरक्षित बनाने के लिए कठुआ में 10 दिन की अवधि के लिए मेगा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान में, जिले भर में सभी संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एनडीपीएस अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और पीसीए के विभिन्न अपराधों के लिए कुल 13 एफआईआर दर्ज की गईं और 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान लगभग 124.86 ग्राम हेरोइन 908 ग्राम भुक्की बरामद करते हुए कठुआ, लखनपुर और बिलावर में चार एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जेके एक्साइज व्हिस्की की 37 बोतलें और 20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 500 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया और धारा 126/170/129/बीएनएसएस पुलिस थाना राजबाग के तहत सात लोगों को काबू किया गया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ द्वारा धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत द्रबल, बनी और कठुआ क्षेत्र में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 93,450 रुपये की नकदी बरामद की गई। पशु तस्करी की कई कोशिशें नाकाम की गईं जिसमें 71 मवेशी मुक्त करवाए गए। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं छह वाहन जब्त किए गए और छह एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें