क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए लखनपुर में जिला पुलिस द्वारा पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस पब्लिक मीट में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के अलावा सरपंच, वार्ड मेंबर और आम लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार, मवेशी तस्करी, अवैध शराब के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार जैसी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखी। एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो समस्याएं रखी हैं, पुलिस उस पर पहले से काम कर रही है। लेकिन उसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह, लखनपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा के अलावा पुलिस के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद