कठुआ। घाटी चौकी पुलिस की टीम पर मंगलवार की रात खैर के तस्कर पथराव कर फरार हो गए। पुलिस ने माैके से खैर के 12 लाग बरामद कर कार को जब्त कर लिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस आरोपी तस्करों को पकड़ने जंगल में गई थी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी रजत कोतवाल की टीम ने जब्त वाहन को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार में घाटी के ऊपरी जंगल इलाके में पुलिस ने रात में दबिश दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से खैर की कटाई कर उसकी तस्करी की जा रही है। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची। तस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।