फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजबाग में लूट मामले में पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा सुराग

Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बोले- टीम विभिन्न जगहों पर मार रही है छापे
विज्ञापन

हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते एक घर में तेजधार हथियारों के दम पर लूट मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई कामयाबी नहीं लगी है।
पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल अभी भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह की घटना ने क्षेत्र के सभी लोगों की नींद हराम कर दी है। हथियारों के दम पर हुई लूट से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी मोहन सिंह ने कहा इस इलाके में इस तरह की पहली बार यह घटना हुई है। हथियारों के दम पर की गई लूट के बाद इलाके के लोगों ने घरों की सुरक्षा को लेकर अपने तौर पर इंतजाम किए हैं।
उन्होंने कहा पुलिस को जल्द इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि लोगों के दिलों का खौफ खत्म हो सके। पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने कहा क्षेत्र में चोरी के कई मामले पहले भी सामने आए लेकिन हथियारों के दम पर लूट का यह पहला मामला हर किसी के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों में दहशत और बढ़ेगी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि 48 घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें